अमर उजाला
Tue, 7 January 2025
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मनारा चोपड़ा ‘लाफ्टर शेफ’ सीजन 2 की शूटिंग में बिजी हैं
हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान मनारा ने अपना न्यू ईयर रेजोल्यूशन फैंस के साथ शेयर किया
मनारा चोपड़ा ने कहा कि मैंने और आपने न्यू ईयर रेजाेल्यूशन बना ही लिए हैं लेकिन इसके साथ एक रेजाेल्यूशन यह भी बनाएं कि आप हर दिन किसी इंसान के चेहरे पर खुशी लाएंगे
आप अपने आसपास के लोगों की खुशी की वजह बनें, इसके लिए छोटी-छोटी बातों का सहारा लें, जैसे किसी को चॉकलेट दें या फिर जोक्स सुना दें
इस साल आप दूसरों के लिए पॉजिटिव रहें, खुद भी बहुत खुश रहें, दूसरों को भी खुश रखें
मनारा चोपड़ा जल्द ही एक रियालिटी टीवी शो ‘मास्टर शेफ’ सीजन 2 में नजर आने वाली हैं, वह ‘बिग बॉस 17’ में भी बतौर प्रतियोगी नजर आईं
मनारा चोपड़ा ने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों वह टीवी पर ज्यादा एक्टिव हैं
प्रियंका चोपड़ा के साथ भी मनारा चोपड़ा के रिश्ते बहुत अच्छे हैं, वह प्रियंका को अपना आइडल भी मानती हैं
पति दीपक संग एडवेंचर राइड पर निकली आरती सिंह