'अनुपमा' से जुड़े विवाद पर पहली बार बोले निर्माता राजन शाही बीते कुछ महीने में कई सितारे टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर रहने वाले शो 'अनुपमा' को अलविदा कह चुके हैं इसकी वजह से शो और इसके निर्माता भी विवादों में घिर गए हैं बीते दिन अलीशा परवीन ने आरोप लगाया कि निर्माताओं ने उन्हें बिना बताए ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया वहीं, अब इन आरोपों पर खुद शो के निर्माता राजन शाही ने अपनी चुप्पी तोड़ी है राजन ने कहा, 'अगर कोई स्टार मेरे हेयर ड्रेसर, स्पॉट दादा और मेकअप मैन का अपमान करेगा तो मैं उसे बाहर का रास्ता दिखाऊंगा' उन्होंने आगे कहा, 'अभी एक स्टार को बाहर निकाला है, जिसे लेकर मैं ज्यादा इसलिए नहीं बोल रहा क्योंकि मैंने गरीमा बरकरार रखी है' सीटिए