अमर उजाला
Tue, 7 January 2025
अपनी गुजराती फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री रश्मि देसाई ने पिछले कुछ सालों में अच्छे काम की कमी और करियर में लंबे अंतराल के बारे में बात की है
रश्मि देसाई के लिए 2024 जीवन के सबक का साल था, अभिनेत्री कहती हैं, "पिछले साल कई उतार-चढ़ाव आए और मुझे कई व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसलिए मैं खुद पर काम कर रही थी"
उन्होंने आगे कहा, "यात्रा के दौरान मुझे पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं हुईं, लेकिन मैंने उन्हें नज़रअंदाज किया और वे थोड़ी गंभीर हो गईं, मुझे समय रहते ध्यान देना चाहिए था"
अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि अपने पहले शो उतरन में मां की भूमिका निभाने के बाद अभिनेत्री को मां के रोल्स ही ऑफर होने लगे थे और टाइपकास्ट किया जा रहा था
रश्मि ने कहा, "सच कहूं तो, जब मुझे (गुजराती फिल्म में) एक मां की भूमिका की पेशकश की गई थी, तो मैंने शुरू में इसे मना कर दिया था"
अभिनेत्री ने आगे कहा, "मैं झिझक रही थी, क्योंकि मैंने (टीवी शो) उतरन में एक मां की भूमिका निभाने के परिणामों का सामना किया था"
तलाक के बाद प्यार की तलाश में हैं संजीदा? बोलीं- यह खूबसूरत चीज है