सौतेली बेटी के साथ विवाद के बीच 'अनुपमा' ने जताया इस शख्स का आभार 'अनुपमा' सीरियल की लीड अभिनेत्री रूपाली गांगुली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं हाल ही में अभिनेत्री की सौतेली बेटी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए इसके जवाब में रूपाली गांगुली ने उन पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया इस विवाद के बीच हाल ही में 'अनुपमा' शो के निर्माता राजन शाही अभिनेत्री के समर्थन में आए राजन ने रूपाली की मेहनत, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार के लिए उनकी तारीफ की अब इसके जवाब में रूपाली ने लिखा, 'यह वह शख्स कह रहे हैं जिन्होंने मुझे अनुपमा के रूप में खड़ा किया' रूपाली ने आगे लिखा, 'मेरे गुरु, मेरा डीकेपी परिवार, आपको अपने जीवन में पाकर धन्य हो गई' सीटिए