अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
रुपाली गांगुली टीवी सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह सीरियल महिला दर्शकों के बीच काफी फेमस है।
इस सीरियल में रुपाली गांगुली मुख्य किरदार अनुपमा के दुख, तकलीफ और सफलता को अपने अभिनय के जरिए दर्शकों तक पहुंचाती हैं।
महिला दर्शक भी रुपाली के किरदार अनुपमा से जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्हें इस किरदार को देखकर हिम्मत मिलती है।
हाल ही में रुपाली गांगुली ने बताया कि एक महिला दर्शक उनके पास आई और अपना दुख साझा किया। रुपाली ने भी उनकी बात को सुना और उनका हौसला बढ़ाया।
रुपाली गांगुली का मानना है कि उनके किरदार अनुपमा का असर महिला दर्शकों के जीवन पर पड़ा है। महिलाओं को बोलने की, अपनी बात रखनी की हिम्मत मिली है।
रुपाली के सीरियल 'अनुपमा' की बात करें तो वह टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना हुआ है।
मुनव्वर फारूकी ने उठाया सच से पर्दा, क्या ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के प्रतियोगी खुद नहीं बनाते खाना?