अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
शिवांगी जोशी टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लाइमलाइट में आई थीं। इस सीरियल में एक्ट्रेस की सादगी, सादा अंदाज दर्शकों को पसंद आता था।
हाल ही में टीवी की इस सीधी-सादी बहू ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।
अपनी तस्वीरों के साथ शिवांगी एक कैप्शन भी लिखती हैं, ‘यह मैं हूं, एस्प्रेसो (एक तरह की कॉफी)। शिवांगी ने इन तस्वीरों में कॉफी कलर वाली ड्रेस पहनी है।
शिवांगी के इस लुक्स पर उनके फैंस भी फिदा नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप किसी प्रिंसेज की तरह लग रही हो।’
एक अन्य यूजर ने शिवांगी के लुक को हॉट बताया।
शिवांगी के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में लीड राेल में नजर आएंगी।
पर्सनल फ्रंट पर भी इन दिनों शिवांगी का नाम एक्टर कुशल टंडन से जोड़ा जा रहा है, दोनों को अक्सर डेट पर साथ देखा जाता है।
19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर ‘अनुपमा’, इस सीरियल ने दी कड़ी टक्कर; जानिए बाकी रहे किस पोजिशन पर