अमर उजाला
Mon, 28 July 2025
आज यानी 29 जुलाई 2025 को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का पहला एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस शो में पुराने सीरियल से जुड़े कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं।
हम आपको बता रहे हैं कि स्मृति ईरानी के अलावा वाे कौन से एक्टर्स थे, जो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी (2000)’ का हिस्सा बनकर टीवी के स्टार बन गए।
‘क्योंकि सास…’ सीरियल में स्मृति ईरानी ने तुलसी का रोल किया। वहीं तुलसी के पति मिहिर के रोल में अमर उपाध्याय नजर आए। वह भी 25 साल पहले इस सीरियल से रातों-रात स्टार बन गए।
हितेन तेजवानी ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में करण विरानी का रोल किया था। वह भी इस रोल में काफी पॉपुलर हुए। आज वह टीवी पर सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं।
गौरी प्रधान ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नंदिनी का रोल किया था। गौरी और हितेन तेजवानी की रोमांटिक जोड़ी इस सीरियल में बनी थी। दोनों असल जिंदगी में भी पति-पत्नी हैं। गौरी प्रधान को भी इस सीरियल से बहुत फेम मिला।
मौनी रॉय आज टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। लेकिन मौनी ने भी टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कृष्णा तुलसी विरानी का रोल किया था।
जया भट्टाचार्य ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल का किरदार निभाया था। इस नेगेटिव रोल के कारण वह टीवी की सबसे खतरनाक वैंप्स की लिस्ट में शामिल हुईं।
ऐसे ही आकाशदीप सहगल ने अंश और अपरा मेहता ने तुलसी की सास सविता का रोल सीरियल में किया था। अपरा मेहता आज भी टीवी की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और काफी पॉपुलर हैं।
ईशा मालवीय ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें