अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
हाल ही में हिंदी टीवी सीरियल की 26वें हफ्ते की टीआरपी जारी हुई। इसमें कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने पहले पायदान पर अपनी जगह को बरकरार रखा। इसकी टीआरपी 2.5 रही है।
TMKOC के अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 2.1 टीआरपी, ‘अनुपमा’ ने 2.1 की टीआरपी, ‘उड़ने की आशा’ ने 2.0 की टीआरपी, ‘मंगल लक्ष्मी’ ने 1.7 की टीआरपी के साथ टॉप 5 में जगह बनाई है।
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नंबर 2 पर, ‘अनुपमा’ ने तीसरे नंबर पर, ‘उड़ने की आशा’ ने चौथे स्थान पर और ‘मंगल लक्ष्मी’ ने पांचवें स्थान पर टीआरपी लिस्ट में जगह हासिल की।
जहां तक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का सवाल है तो यह सीरियल अपने नए ट्विस्ट के कारण टॉप पोजिशन पर आया। इस कॉमेडी सीरियल में हॉरर का तड़का लगाया गया।
TMKOC में पिछले कुछ एपिसोड में दिखाया गया कि गोकुल धाम सोसायटी के लोग एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने गए। जहां उनका सामना एक भूतनी से हुआ। इससे कॉमेडी के साथ डर का माहौल दर्शकों को देखने को मिला।
मगर हाल ही में इस राज से पर्दा उठा है कि वो लड़की भूतनी नहीं है। उसने गोकुल धाम के किसी शख्स के कहने पर बाकी लोगों को डराया। इस बात का खुलासा जल्द होगा कि किसने ऐसा करवाया?
यह सीरियल लगभग 17 साल से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। सीरियल में कई किरदार हैं, मगर जेठालाल के किरदार को दर्शक पसंद करते हैं। जेठालाल का रोल दिलीप जोशी निभाते हैं।
निया शर्मा ने मोनोकिनी में शेयर कीं हॉट तस्वीरें, लिखा- अकेले...