अमर उजाला
Sat, 5 April 2025
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और एक्टर करण कुंद्रा चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि दोनों जल्द शादी करेंगे।
शादी की खबरों के बीच ही करण और तेजस्वी को एयरपोर्ट पर देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को पैपराजी ने देखा और उनके फोटो क्लिक किए। इनका एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश वायरल वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। सवाल है कि ये दोनों जा कहां रहे हैं?
तेजस्वी के इंस्टाग्राप पेज पर देखें तो पता चलता है कि वह करण कुंद्रा के साथ छुट्टियां मना रही हैं। दोनों वैकेशन पर हैं, एक-दूसरे को क्वालिटी टाइम दे रहे हैं।
तेजस्वी और करण की मुलाकात ‘बिग बॉस 15’ में हुई थी। इसी शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। शो से बाहर आकर दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया। अब इनकी शादी करने की खबर भी सामने आ रही हैं।
करियर फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। वहीं करण कुंद्रा भी ‘लाफ्टर शेफ’ शो में नजर आ रहे हैं।
विलेन बने तिग्मांशु की शानदार एंट्री, सीआईडी में खत्म होगा क्या शिवाजी साटम का सफर?