शोहरत पाने के लिए इन टीवी सितारों ने बदला अपना नाम

अमर उजाला

Wed, 19 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने डूबते करियर को बचाने के लिए और सफलता पाने के लिए कई टीवी कलाकारों ने अपना नाम तक बदल दिया

Image Credit : इंस्टाग्राम

सफलता पाने के लिए सेलिब्रिटीज क्या नहीं करते फिटनेस, लुक्स, फैशन… हर चीज का ध्यान रखते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

जब इससे भी बात नहीं बनती, तो सफलता पाने के लिए अपना नाम तक बदल देते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

आइए, हम आपको उन टीवी कलाकारों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपना नाम बदला

Image Credit : Instagram

रश्मि ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है वहीं, उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने नाम को बदलकर रश्मि देसाई कर दिया था, रश्मि का असली नाम दिव्या देसाई है

Image Credit : Instagram

टीवी जगत के जाने माने कलाकार करणवीर बोहरा ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले अपने नाम को बदल दिया था, अभिनेता का असली नाम मनोज वोहरा था, जिसे उन्होंने बदलकर करणवीर बोहरा कर लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

रिद्धिमा तिवारी का असली नाम श्वेता तिवारी है, लेकिन इस नाम की वजह से काफी कंफ्यूजन हो जाता था, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से ही श्वेता तिवारी थीं, ऐसे में उन्होंने अपना नाम बदलकर रिद्धिमा तिवारी कर दिया 

Image Credit : सोशल मीडिया

निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा था, जो उन्हें अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से सही नहीं लगता था। ऐसे में उन्होंने अपना नाम निया शर्मा रख लिया

Image Credit : इंस्टाग्राम

2005 में सारेगामापा की फाइनलिस्ट रहीं टिया बाजपेयी बेहतरीन गायिका हैं, सफलता पाने के लिए अभिनेत्री ने अपने नाम ट्विंकल बाजपेयी को बदलकर टिया बाजपेयी रख दिया था

Image Credit : सोशल मीडिया

तो यह है दीपिका-शोएब के बेटे के नाम का अर्थ

सोशल मीडिया
Read Now