अमर उजाला
Mon, 23 March 2026
रविवार को रियलिटी शो ‘द 50’ के विनर टीवी पर्सनालिटी शिव ठाकरे बने हैं। सोमवार को उन्होंने अपनी खुशियों को फैंस के साथ बांटा।
शिव ठाकरे शो ‘द 50’ की ट्रॉफी लेकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।
अपनी तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी शिव ने लिखा, ‘शुरुआत भी बप्पा के नाम और जीत भी उनके नाम।’
इन तस्वीरों में शिव ठाकरे पारंपरिक पहनावे में नजर आ रहे हैं।
मंदिर से निकले के बाद शिव ठाकरे ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई, उनके साथ भी जीत का जश्न मनाया।
शिव ठाकरे की बात करें तो वह एक इंडियन रियलिटी टीवी स्टार हैं।
शिव ठाकरे ने ‘द 50’ से पहले 'रोडीज राइजिंग', 'बिग बॉस मराठी सीजन 2', 'बिग बॉस 16', 'खतरों के खिलाड़ी 13' और 'झलक दिखला जा 11' जैसे रियलिटी शो किए। कई एड फिल्मों में भी नजर आए।
शिव ठाकरे 'बिग बॉस मराठी सीजन 2' के विनर भी रहे हैं। साथ ही अब वह अभिनय की फील्ड में भी उतर गए हैं।
गर्ल्स गैंग के साथ गोवा घूमने निकलीं एकता कपूर, शेयर कीं स्टनिंग फोटोज