अमर उजाला
Sun, 15 June 2025
जल्द ही 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन शुरू होगा। इस बार भी जज के तौर अर्चना पूरन सिंह शो में नजर आएंगी।
मगर दर्शकों को अर्चना पूरन सिंह के अलावा शो में बतौर जज नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे।
यह शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि नवजोत सिंह सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा फीस कपिल के कॉमेडी शो को जज करने के लिए ले रहे हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को जज करने के लिए अर्चना को एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये मिलते हैं। वैसे इस बात की पुष्टि अर्चना की तरफ से कभी नहीं की गई है।
एक हालिया इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह ने इतना जरूर कहा था कि उन्हें कपिल के शो में हंसने के लिए खूब पैसे मिलते हैं।
इस बार शो में अर्चना पूरन सिंह से ज्यादा फीस नवजोत सिंह सिद्धू ले रहे हैं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार वह एक एपिसोड के लिए 30 से 40 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर जैसे कॉमेडियन भी नजर आते हैं।
व्हाइट बिकिनी में दिखा प्रियंका का मॉर्डन स्टाइल, बोलीं- 'यह कार बहुत प्यारी है'