सीरियल के सेट पर को-स्टार को दिल दे बैठे ये सितारे

अमर उजाला

Wed, 28 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री सितारे अपनी रील लाइफ में कई तरह के किरदार अदा करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

से में स्टार्स के बीच लंबे समय तक काम करते हुए अच्छी दोस्ती और बॉन्डिंग हो जाती है, वहीं कई बार सितारें एक दूसरे के प्यार में भी पड़ जाते हैं

Image Credit : Instagram

देबीना बनर्जी और अभिनेता गुरमीत चौधरी छोटे पर्दे के मशहूर कपल्स में से एक हैं, दोनों कि मुलाकात एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के दौरान हुई थी, इसके बाद उनकी बॉन्डिंग मजबूत होती गई और आखिरकार एक दिन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला का किरदार अदा किया था, जबकि विवेक दहिया पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे, आज ये दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 'ससुराल सिमर का' सीरियल में साथ काम करते नजर आए थे, दोनों की मुलाकात भी इसी सीरियल के सेट पर हुई थी और एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली 

Image Credit : सोशल मीडिया

रवि दुबे और सरगुन अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं, दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद दोनों ने शादी कर ली 

Image Credit : सोशल मीडिया

अनुपमा के लिए माया को पागलखाने भेजेगा अनुज!

Social media
Read Now