अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
सीरियल ‘सीआईडी’ के आने वाले एक खास एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने विलेन बारबोसा के तौर पर फिर से एंट्री ली है।
बारबोसा का किरदार छह साल पहले भी सीरियल ‘सीआईडी’ में नजर आया था। उस वक्त इस किरदार में तिग्मांशु धूलिया को काफी पसंद किया था।
सीरियल में बारबाेसा (तिग्मांशु धूलिया) का एक ही मकसद था, सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) को खत्म करना।
अब फिर से ‘सीआईडी’ में तिग्मांशु के किरदार की वापसी हुई है। सीरियल का जो नया प्रोमो रिलीज हुआ है, उसमें सीआईडी और बारबोसा के गैंग के बीच गोलियां चल रही हैं। कहा जा रहा है कि इसी सीन में एसीपी प्रद्युमन की मौत हो जाएगी।
एसीपी प्रद्युमन की मौत का सीन सीरियल में इसलिए फिल्माया जा रहा है क्योंकि इस किरदार को निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम शो से अलग हो रहे हैं। यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।
सीरियल ‘सीआईडी’ टीवी पर लगभग 21 साल तक चला। फिर छह साल पहले इस सीरियल ने ब्रेक लिया। हाल ही में इस सीरियल ने वापसी की है।
सीरियल ‘सीआईडी’ में शिवाजी साटम के अलावा आदित्य श्रीवास्तव अभिजीत का किरदार निभाते हैं। वहीं दयानंद शेट्टी, दया का रोल करते हैं।
तेजस्वी प्रकाश ने करण के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें