टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में कौन-कौन हुआ शामिल? जानिए रुपाली गांगुली किस नंबर पर?

अमर उजाला

Thu, 3 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

हाल ही में टीवी सीरियल के सबसे चर्चित कलाकारों की एक लिस्ट सामने आई है। यह लिस्ट फिल्मी मसाला नाऊ ने जारी की है। एफएमएन की 12वें हफ्ते की रेंटिंग में जानिए कौन-कौन सा कलाकार टॉप 10 में शामिल हुआ है।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सीरियल ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली को लिस्ट में पहला स्थान मिला है। उन्हें इस लिस्ट में 772 की रेटिंग मिली है। 

 

Image Credit : instagram-rupali ganguly

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीड एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला लिस्ट में दूसरे नंबर है। वह रुपाली गांगुली से रेटिंग के मामले में थोड़ा ही पीछे हैं, उन्हें 769 की रेटिंग लिस्ट में मिली है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@samridhiishuklaofficial

आयशा सिंह सीरियल ‘मन्नत हर खुशी पाने की’ में नजर आती हैं। उन्हें एफएमएन की 12वें हफ्ते की रेंटिंग में तीसरा स्थान मिला है। उनकी इस लिस्ट में रेटिंग 768 रही। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ayesha.singh19

एक्ट्रेस ही नहीं इस लिस्ट में एक्टर भी शामिल हैं। 759 की रेटिंग के साथ रोहित पुरोहित चौथे स्थान पर है। वह सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rohitpurohit08

हीबा नवाब सीरियल ‘झनक’ में नजर आती हैं। वह टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटी की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उनकी रेटिंग 753 है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@hibanawab

अद्रिजा रॉय भी सीरियल ‘अनुपमा’ में एक अहम किरदार निभा रही हैं। टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटी की लिस्ट में वह छठे स्थान पर है, उनको 750 की रेटिंग लिस्ट में मिली है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम

739 की रेटिंग के साथ सृष्टि झा सातवें नंबर है। वह सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में नजर आ रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@itisriti

आठवें नंबर पर 736 की रेटिंग के साथ ‘कुमकुम भाग्य’ की प्रणाली राठौर हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@pranalirathodofficial

कंवर ढिल्लों टीवी की टॉप 10 पर्सनालिटी की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। उनको 732 की रेटिंग मिली है। वह सीरियल ‘उड़ने की आशा’ में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

दसवें नंबर पर दीपिका सिंह है, उनको लिस्ट में 724 की रेटिंग मिली है। दीपिका सिंह 'मंगल लक्ष्मी' सीरियल में नजर आ रही हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@deepikasingh150

क्या आपने देखा 'नागिन' फेम अभिनेत्री का हॉट लुक

इंस्टाग्राम@surbhijyoti
Read Now