19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप पर ‘अनुपमा’, इस सीरियल ने दी कड़ी टक्कर; जानिए बाकी रहे किस पोजिशन पर

अमर उजाला

Fri, 23 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

हाल ही में टीवी सीरियल की 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इस बार रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने फिर से बाजी मारी है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

रुपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। इसे 2.0 की टीआरपी मिली है। पिछले हफ्ते ही इस सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में पहले स्थान पर वापसी की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

जानिए 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ के अलावा बाकी सीरियल्स का क्या हाल है? 

Image Credit : इंस्टाग्राम

2.0 की टीआरपी के साथ सीरियल ‘उड़ने की आशा’ दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे स्थान पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलता है।’ इस सीरियल को 1.9 की टीआरपी मिली है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

चौथे स्थान पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को जगह मिली है। इस सीरियल की टीआरपी 1.6 रही है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

पांचवें स्थान पर ‘एडवोकेट अंजलि’ है, इसकी टीआरपी 1.5 रही है। छठे स्थान पर ‘मंगल लक्ष्मी’ सीरियल है, इसकी टीआरपी इस बार 1.4 है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

सातवें नंबर पर सीरियल ‘जादू तेरी नजर’ बना हुआ है, इसकी टीआरपी 1.4 है। आठवें और नौवें स्थान पर ‘झनक’ और ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ 1.4 की टीआरपी के साथ बना हुआ है। 10वां स्थान ‘लाफ्टर शेफ 2’ को मिला है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

क्या आपने देखा दिव्यांका त्रिपाठी का लेटेस्ट क्यूट लुक, फैंस ने किया कमेंट

इंस्टाग्राम@divyankatripathidahiya
Read Now