अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
पिछले कुछ दिनों से टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं।
दरअसल, करण ने पहलगाम हमले के बाद एक कविता सोशल मीडिया पर कही, इसे लेकर ही लोगों ने उन्हें ट्रोल किया।
अब एक मशहूर टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने भी करण वीर मेहरा को लताड़ा है, उन्हें ट्रोल किया है।
कुशाल टंडन ने करण की कविता को इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन पर लगाया और उस पर लिखा, 'अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवा दो और पाकिस्तान का टिकट करवा दो'
कुशाल टंडन ने पहलगाम में हुए आंतकवादी हमले पर दुख जताया है। एक्टर ने कहा है कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
कुशाल टंडन के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। अक्सर ही दोनों को साथ देखा जाता है।
कुशाल टंडन को टीवी पर पॉपुलैरिटी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। इसके बाद वह कई टीवी सीरियल में दिखे।
नेहा भसीन के साथ रश्मि देसाई ने शेयर की दिलचस्प तस्वीरें, कॉन्सर्ट को लेकर लिखा खास नोट