यम्मी यम्मी गाने पर रील बना ट्रोल हुईं दीपिका, फिर ली चुटकी टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह को डांस के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करना बेहद पसंद है अभिनेत्री अक्सर अपने सोशल मीडिया पर डांस वीडियो साझा करती रहती हैं इसी कड़ी में दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह 'यम्मी यम्मी' गाने पर थिरकती नजर आईं हालांकि, इस वीडियो को लेकर अभिनेत्री को ट्रोल होना पड़ा, लोगों ने उन्हें अभिनय पर ध्यान देने की सलाह दी ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं अपने ट्रोल्स से सहमत हूं, वे सही हैं' दीपिका ने जोड़ा, 'मैं अपनी क्षमता जानती हूं, और हां मैं इसे और बेहतर कर सकती थी, लेकिन मेरे पास ज्यादा समय नहीं था' सीटिए