शादी करने को लेकर महिरा ने कह दी यह बड़ी बात अभिनेत्री माहिरा शर्मा कुछ साल तक पारस छाबड़ा के साथ रिलेशनशिप में थीं हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है पिछले साल पारस से अलग होने के बाद माहिरा अंदर से टूट गई थीं, लेकिन अब महिरा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह शादी के बाद अपने सास-ससुर की सेवा करना चाहती हैं उन्होंने कहा कि पर्दे पर हर तरह के सीन करना पसंद करूंगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि मेरी मांग में सिंदूर मेरा पति ही लगाए हालांकि, इस बातचीत में माहिरा ने यह नहीं बताया कि वह किसी को डेट कर रही हैं या नहीं एंटर