अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
इन दिनों सीरियल ‘नागिन 7’ को लेकर काफी चर्चा है। जल्द ही यह शो टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है। प्रोड्यूसर एकता कपूर इस सीरियल के लिए हीरोइन की तलाश में हैं।
‘नागिन 7’ के लिए कई टीवी अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है, जिसमें ईशा मालवीय भी शामिल हैं। हाल ही ईशा ने भी इस सीरियल का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल, जो भी टीवी अभिनेत्री सीरियल ‘नागिन’ सीरीज का हिस्सा बनी है, उसने टीवी की दुनिया में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया है।
हम आपको उन सभी अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो ‘नागिन’ सीरीज का हिस्सा रही हैं।
‘नागिन’ सीरियल 2015 में टेलीकास्ट हुआ, इसमें नागिन के रोल में मौनी रॉय नजर आईं। इस सीरियल ने हिंदुस्तानी ही नहीं पाकिस्तानी दर्शकों को भी अपना कायल बना लिया था। मौनी की खूबसूरती के चर्चे पाकिस्तान तक हुए। फिर सीजन 2 में भी मौनी ने ही नागिन का रोल किया।
‘नागिन 3’ में टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने नागिन का रोल किया। इस सीजन को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया।
निया शर्मा ‘नागिन 4’ में लीड रोल में नजर आईं, इस सीरियल में उनका बोल्ड अंदाज भी दर्शकों को खूब भाया।
सुरभि चांदना ने ‘नागिन 5’ में नागिन का रोल किया, सुरभि की चर्चा भी इस किरदार के कारण काफी हुई।
‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश ने तो नागिन का रोल करके काफी शोहरत हासिल की। वह मौनी रॉय के बाद सबसे ज्यादा इस किरदार में पसंद की गईं। अब जल्द ही ‘नागिन 7’ की हीरोइन कौन होगी? इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा।
रुबीना दिलैक का दिलकश अंदाज, फैंस बोले ईद का चांद