अमर उजाला
Thu, 13 March 2025
कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक नए सीरियल की शूटिंग मुंबई में करती दिखीं।
शिवांगी जिस सीरियल में काम कर रही हैं, उसे एकता कपूर बना रही हैं। हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बता रही हैं कि उन्होंने अपने नए सीरियल की हीरोइन को वजन बढ़ाने के लिए कहा है।
एकता कपूर ने वीडियो में साफ किया कि यह सीरियल ‘नागिन 7’ नहीं है। ऐसे में सिर्फ शिवांगी का ही सीरियल बचता है। इसलिए शिवांगी अपने नए सीरियल के लिए वजन बढ़ा रही हैं। इन दिनों उनकी सोशल मीडिया पर साझा की गई फोटाे भी अलग नजर आ रही हैं।
नए सीरियल में शिवांगी के साथ हर्षद चोपड़ा भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक सीरियल होने वाला है। शिवांगी और हर्षद पहले भी एक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुके हैं।
शिवांगी के करियर से हटकर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह टीवी एक्टर कुशल टंडन को डेट कर रही हैं।
रमजान का महीना, होली के रंग में रंगेगे ये टीवी सितारे?