अमर उजाला
Wed, 12 March 2025
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आ रही हैं। उनकी कुकिंग स्किल्स देखकर दर्शक और शाे के जज भी काफी खुश हैं।
हाल ही में शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें तेजस्वी कहती हैं कि उन्हें गणपति बप्पा ने सबकुछ दिया है। वह प्रसिद्धि या पैसे के लिए इस शो से नहीं जुड़ी हैं।
आगे तेजस्वी ने क्या कहा, ये प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन तेजस्वी की बात सुनकर शो के जज जरूर हैरान हुए।
तेजस्वी के फैंस और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि तेजस्वी प्रकाश का यह बयान उनके कुकिंग के लिए प्यार को दिखाता है। वह पैसे के लिए नहीं कुकिंग टैलेंट दिखाने के लिए शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ का हिस्सा बनी हैं।
हाल ही में तेजस्वी प्रकाश की एक रेसिपी को शेफ विकास खन्ना ने अपने रेस्टोरेंट की स्पेशल डिश में शामिल भी किया है।
जन्नत जुबैर ने कथित बॉयफ्रेंड फैसल शेख को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो