ट्रैफिक से बचने के लिए एक्ट्रेस ने कार छोड़ मेट्रो से किया सफर सेलेब्स को अक्सर ट्रैफिक की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है हाल ही में टीवी एक्ट्रेस येशा रुघानी ने इससे बचने के लिए अपनी कार को छोड़ मेट्रो से सफर करने का फैसला किया इस बारे में येशा ने बताया कि मुंबई मेट्रों में सफर करके उन्हें काफी अच्छा लगा उन्होंने कहा कि कम भीड़ और एसी के साथ मेट्रो में सफर आराम से किया जा सकता है उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से बचने का यह आसान तरीका है अभिनेत्री ने कहा कि आगे भी वह मेट्रो से सफर करना पसंद करेंगी एंटरटेनमेंट डेस्क