अमर उजाला
Thu, 13 March 2025
टीवी सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें, वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। वीडियो में वह अपने को-एक्टर्स के साथ होली के गाने पर डांस कर रही हैं, सबको रंग ला रही हैं।
एक अन्य तस्वीर में रुपाली अपने सीरियल के कुलीग्स के साथ दिख रही हैं। उनके हाथों पर पीला रंग लगा हुआ है। सबके चेहरे पर होली के त्योहार की खुशी साफ झलक रही है।
रुपाली ने अपनी एक सेल्फी भी साझा की है, इस फोटो में उनके चेहरे पर खूब सारा रंग लगा है।
रुपाली गांगुली के सीरियल 'अनुपमा' की बात की जाए तो यह टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। महिला दर्शक इस सीरियल को काफी पसंद करती हैं।
क्या टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बढ़ाया अपना वजन? जानिए क्या है वजह?