विवियन डिसेना ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, याद किया पहला राेजा रखने का अनुभव

अमर उजाला

Mon, 31 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@viviandsena

कई फिल्म, टीवी एक्टर आज ईद मना रहे हैं। टीवी एक्टर विवियन डिसेना ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@viviandsena

अपने इंस्टाग्राम पेज पर विवियन ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काले रंग के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर के साथ विवियन ने ईद मुबारक का कैप्शन भी लिखा है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@viviandsena

मिड डे को दिए गए एक इंटरव्यू में भी विवियन ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। साथ ही रमजान और ईद से जुड़े अपने अनुभव साझा किए हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @viviandsena

विवियन इंटरव्यू में कहते हैं कि वह जब रोजा रखते हैं तो सिर्फ एक गिलास दूध और तीन-चार खजूर ही खाते हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम @viviandsena

इसके अलावा विवियन ने राेजा रखने के बाद मिलने वाले सुकून के बारे में भी बात की। उन्होंने कोविड के समय पर अपना पहला राेजा रखा था।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विवियन की पत्नी नूरन अली हैं, वह मिस्र की रहने वाली हैं। विवियन उनके साथ बहरीन में रहते हैं। एक्टिंग के काम के कारण वह भारत आते-जाते रहते हैं। नूरन और विवियन की एक प्यारी सी बेटी भी है।  

 

Image Credit : सोशल मीडिया

विवियन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियोगी नजर आए थे। दर्शकों के बीच उनका काफी क्रेज देखा गया था। लेकिन वह आखिर में शो में रनरअप बने।  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @viviandsena

विवियन ने कई टीवी सीरियल में काम किया है, लेकिन ‘मुधबाला’ और ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ जैसे सीरियल में अभिनय करके वह काफी मशहूर हुए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @viviandsena

शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में रुबीना दिलैक के तीन दीवाने? जानिए कौन-कौन है वो?

इंस्टाग्राम
Read Now