13वें दिन लुढ़की ‘तेरे इश्क में’ की कमाई, अब तक कुल इतना हुआ कलेक्शन

अमर उजाला

Thu, 11 December 2025

Image Credit : यूट्यूब

धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर चुकी है।

Image Credit : यूट्यूब

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बाद भी ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और करोड़ों में कमा रही है।

Image Credit : यूट्यूब

हालांकि, अब 13वें दिन फिल्म की कमाई नीचे गिरी है और ऐसा लगता है कि आने वाले वक्त में फिल्म के लिए राह और भी मुश्किल होने वाली है।

Image Credit : यूट्यूब

13वें दिन अपने दूसरे बुधवार को ‘तेरे इश्क में’ ने 2 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

इसके साथ ही 13 दिनों में ‘तेरे इश्क में’ का कुल कलेक्शन 107.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

16 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘तेरे इश्क में’ ने अपने पहले हफ्ते में 83.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image Credit : X

हालांकि, अब ‘धुरंधर’ के सामने फिल्म की कमाई में कुछ गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में नंबर लाती रही।

Image Credit : X

अब देखना है कि इस शुक्रवार नई फिल्मों की रिलीज और ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच ‘तेरे इश्क में’ कब तक टिक पाती है।

Image Credit : X

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, पांच दिनों में 150 करोड़ पार हुई कमाई

सोशल मीडिया
Read Now