अमर उजाला
Sat, 6 December 2025
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
हालांकि, एक हफ्ता पूरा करने के बाद भी फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े से दूर ही बनी हुई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में जरूर फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
हालांकि, अब फिल्म के सामने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की चुनौती है।
यही कारण है कि ‘धुरंधर’ के रिलीज होते ही ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
आठवें दिन शुक्रवार को ‘तेरे इश्क में’ ने सिर्फ 3.70 करोड़ रुपए ही जुटा पाए।
इस तरह से आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 87.44 करोड़ रुपए तक पहुंच पाया है।
अब देखना ये है कि ‘धुरंधर’ के सामने फिल्म किस तरह टिक पाती है और 100 करोड़ के क्लब में पहुंच पाती है या नहीं।
गोल्डन ब्लैक साड़ी में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप