अमर उजाला
Sun, 9 February 2025
बॉक्स ऑफिस पर इस समय अजीत और नागा चैतन्य की फिल्में आमने-सामने हैं, दोनों ही फिल्मों ने वीकएंड पर लगभग बराबर ही कलेक्शन किया है, आइए जानते हैं फिल्मों के रविवार के कलेक्शन के बारे में…
नागा चैतन्य की फिल्म ‘तंडेल’ ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की, जिसके बाद शनिवार को इसकी कमाई में बढ़त आई और इसने 12.1 करोड़ रुपये बटोरे
रविवार को फिल्म ने 10.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, हालांकि, यह शुरुआती आंकड़े हैं, फिल्म ने अब तक कुल 34.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
दूसरी ओर अजीत कुमार की फिल्म ‘विदामुयर्ची’ ने 26 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की
‘विदामुयर्ची’ ने वीकएंड पर 10.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी ये शुरुआती आंकड़े हैं
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस से अब तक 60.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है
'स्काई फोर्स' की उड़ान जारी, लाखों में सिमटी 'देवा'