लगातार पांचवे दिन संघर्ष करती दिखी 'थंगालान', जानें नौवें दिन की कमाई
अमर उजाला
Fri, 23 August 2024
Image Credit : यूट्यूब @TimesMusic
दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'थंगालान' को रिलीज हुए आज नौवां दिन है
Image Credit : इंस्टाग्राम @studiogreen_official
फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी और पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है
Image Credit : यूट्यूब @TimesMusic
फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन की कमाई केवल 5.2 करोड़ पर ही अटक गई थी, तीसरे दिन 6.2 करोड़ की कमाई हुई थी
Image Credit : यूट्यूब @TimesMusic
चौथे दिन 6.1 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था और पांचवे दिन से हालत खस्ता होना शुरु हो गई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @studiogreen_official
फिल्म ने पांचवे दिन 2.25 करोड़, छठे दिन 2 करोड़, सातवें दिन 1.7 करोड़ और आठवें दिन केवल 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @studiogreen_official
फिल्म की नौवें दिन की अभी तक की कमाई के आंकड़े सामने आ गए है और इसने 0.65 करोड़ रुपये कमा लिए है, पूरे आंकड़ों का आना अभी बाकी है, फिल्म की कुल कमाई 39.6 करोड़ रुपये की हो चुकी है