अमर उजाला
Tue, 9 September 2025
विवेक अग्निहोत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
पहले दिन से ही ‘द बंगाल फाइल्स’ संघर्ष करती ही दिख रही है। वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
अब वीकेंड के बाद फिल्म की सोमवार की कमाई भी सामने आई है। जहां फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिली है।
सोमवार को अपने चौथे दिन ‘द बंगाल फाइल्स’ ने सिर्फ 95 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाया है।
जबकि इससे पहले रविवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
इस तरह से अब चार दिनों में ‘द बंगाल फाइल्स’ कुल 7.70 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई है।
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी कंट्रोवर्सी हो रही थी। फिल्म को बंगाल में लेकर काफी बवाल भी हुआ था।
अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार स्टारर यह फिल्म नोआखाली दंगों पर आधारित है।
वीकएंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर हुई 'बागी 4' की पकड़