अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
संजय दत्त की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' बड़े पर्दे पर 1 मई को रिलीज हुई। फिल्म का सामना अजय देवगन की ‘रेड 2’ से है।
अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म अजय देवगन की ‘रेड 2’ को टक्कर देगी, लेकिन यह उसके आस-पास भी भटकती हुई नजर नहीं आई।
फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही लाखों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। फिल्म ने पहले दिन महज 65 लाख रुपये का कारोबार किया।
शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी कमाई में कोई सुधार नहीं आया। फिल्म ने मामूली गिरावट के साथ 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
अब तक बॉक्स ऑफिस से इसने महज 1.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के बजट की बात करें तो कहा जा रहा है कि ‘द भूतनी’ का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है।
फिल्म 'द भूतनी' की कहानी एक वर्जिन ट्री के आस-पास घूमती है। पेड़ को लेकर अफवाह है कि जो कोई भी इस ट्री की पूजा करता है उसे प्यार मिल जाता है।
शांतनु एक दिल टूटा हुआ आशिक है। वह ट्री से विश करता है कि उसे प्यार मिल जाए। उसकी जिंदगी में प्यार आता है लेकिन वह एक भूतनी होती है।
दूसरे दिन ‘रेड 2’ की कमाई में 39 प्रतिशत की गिरावट, जानिए कितना किया कलेक्शन