अमर उजाला
Sat, 24 August 2024
हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं
20 अगस्त को निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें दमदार कहानी की झलक मिली थी
आज एकता कपूर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें करीना कपूर का दमदार अवतार में दिखीं
पोस्टर में करीना ब्लैक फॉर्मल आउटफिट में नजर आ रही हैं और चेहरे पर गंभीर भाव है, करीना ने डिटेक्टिव सार्जेंट जसमीत भामरा का किरदार निभाया है, जो एक ब्रिटिश-भारतीय जासूस है
वह अपने बच्चे को खोने के गम से जूझ रही हैं, उन्हें बकिंघमशायर में एक 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया
यह फिल्म 13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसमें करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन भी हैं
अभिनेत्री रीम शेख को हो गई ऐसी बीमारी, जो नहीं ले रही जाने का नाम