राज बन गई इन सेलिब्रिटीज की मौत जिया खान ही नहीं बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें थे, जिनकी मौत आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है 14 जून 2020 को सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे, उनकी मौत आज भी एक मिस्ट्री है दिव्या भारती की मौत उनके घर के पांचवे फ्लोर से गिरकर हुई थी, आज भी सवाल उठाए जाते हैं कि ये मर्डर था या फिर सुसाइड परवीन बाबी ने 70 और 80 के दशक में फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया था, परवीन बाबी की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है सूत्रों के मुताबिक सिल्क स्मिता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी, आज भी सिल्क स्मिता की मौत की कहानी अनसुलझी है बालिका वधू सीरियल से पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की मौत भी सवालों के घेरे में रही 24 फरवरी 2018 को होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई थी, जो आज भी एक रहस्य बनकर रह गई राज बन गई इन सेलिब्रिटीज की मौत