अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
जॉन अब्राहम अभिनीत यह फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द डिप्लोमैट' 09 मई 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
यह एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम ने राजनायिक जेपी सिंह का किरदार निभाया है।
फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारिब हाश्मी, रेवती जैसे उम्दा अभिनेता और अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।
बात करें सादिया की तो उन्होंने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में उस्मा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी उस्मा के किरदार के ईद-गिर्द ही बुनी गई है।
इसके अलावा बात करें 'द डिप्लोमैट' की तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
आतंकवादियों को शर्लिन चोपड़ा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- हम उन्हें जहन्नुम...