अमर उजाला
Thu, 30 May 2024
हिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' में काम करने वाले एक अभिनेता की किस्मत मानों जाग उठी है
हम बात कर रहे हैं अभिनेता अभय वर्मा की, जिन्होंने इस सीरीज में सलमान का किरदार निभाया था
अभय वर्मा बहुत जल्द एक बड़े निर्माता की फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं
दरअसल, अभय जल्द ही 'मुंज्या' फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे, इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया गया है, यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो 7 जून को रिलीज होगी
अभय वर्मा इससे पहले सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आए थे, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया था
अभय ने साल 2022 में आई एक शॉर्ट फिल्म 'उलझे हुए' में भी अभिनय किया था, इसके अलावा वो उसी साल रिलीज हुई 'मन बैरागी' फिल्म में भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे
'लव की अरेंज मैरिज' में नजर आएंगी अवनीत