अमर उजाला
Tue, 29 July 2025
भारत के दर्शकों को हॉलीवुड फिल्म 'द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप' अच्छी लग रही है।
यही वजह है कि फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।
25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये कमाए।
शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं रविवार को मार्वल स्टूडियो की फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
सोमवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने महज 1.66 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस तरह से हॉलीवुड फिल्म 'फैंटास्टिक 4' ने भारत में 21.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस फिल्म में चार एस्ट्रोनॉट्स की कहानी दिखाई गई है जो एक स्पेस मिशन में हादसे का शिकार होते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई पवन कल्याण की 'हरि हर वीर मल्लु', जानें मंडे का कलेक्शन