गुरुवार को ‘द फैंटास्टिक फोर’ की कमाई में आई गिरावट, जानें कुल कलेक्शन

अमर उजाला

Fri, 1 August 2025

Image Credit : एक्स

मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ फिल्म ने बीते गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 46 लाख रुपये कमाए, जो सैकनिक के मुताबिक फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है।

Image Credit : एक्स

वहीं फिल्म ने बुधवार को 1.53 करोड़ रुपये कमाए थे, जो दिखाता है कि फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है।

Image Credit : एक्स

इस हिसाब से फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कुल 26.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Image Credit : एक्स

‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का निर्देशन मैट शाकमैन द्वारा किया गया है, जिसकी कहानी चार सुपरहीरोज पर आधारित है।

Image Credit : एक्स

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

 

Image Credit : एक्स

इस बार फिल्म की कहानी  में गैलेक्टस नाम के खतरनाक राक्षस की एंट्री हुई है, जो पूरे के पूरे ग्रह को निगल जाता है। कई ग्रहों को तहस-नहस करने के बाद अब उसका अगला निशाना अर्थ 828 है, जिसे फिल्म में सुपरहीरोज बचाने का प्रयास करते हैं।

Image Credit : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' की रफ्तार हुई धीमी, जानें गुरुवार का कलेक्शन

एक्स
Read Now