अमर उजाला
Sat, 26 July 2025
मार्वल स्टूडियोज की नई फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
यह फिल्म चार सुपरहीरोज पर आधारित है।
‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.10 करोड़ रुपये कमाए।
पिछली हॉलीवुड फिल्मों के मुकाबले 'फैंटास्टिक फोर' का कलेक्शन धीमा रहा। 'सुपरमैन' ने ओपनिंग डे पर जहां 7 करोड़ कमाए थे, तो 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने 9.2 करोड़ रुपये कमाए थे।
मैट शाकमैन के निर्देशन में बनी ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को दर्शकों द्वारा शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
फिल्म में पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें चारों सुपरहीरोज पर गैलेक्टस नाम के विलेन का खतरा मंडराने लगता है।
गैलेक्टस अंतरिक्ष का वो राक्षस है, जो पूरे के पूरे ग्रह निगल जाता है। कई ग्रहों का नामोनिशान मिटाने के बाद अब उसका अगला निशाना अर्थ 828 है।
सुपरहीरोज इस खतरनाक राक्षस से लड़ते हैं और दुनिया को बचान का प्रयास करते हैं।
दूसरे दिन घटी 'हरि हर वीर मल्लु' की कमाई, जानें टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन