अमर उजाला
Fri, 6 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
होली के बाद सातवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बुधवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सात दिनों में फिल्म की कुल कमाई 22.55 करोड़ रुपये हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये है।
अगर फिल्म की कमाई इसी तरह जारी रही तो जल्द ही यह बजट भर की कमाई कर लेगी।
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता हैं।
होली पर कैसा रहा 'द केरल स्टोरी 2' का कलेक्शन?