अमर उजाला
Fri, 20 June 2025
पिछले दिनों एक्टर सुधांशु पांडे रियालिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आए। इस शो से बाहर आने के बाद एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन एक्टर ने किया।
सोशल मीडिया पर लाइव चैट सेशन में फैंस के साथ शो को लेकर कई बातें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने ‘द ट्रेटर्स’ की कंटेस्टेंट अपूर्वा मुखीजा के बिहेवियर पर सवाल किए?
सुधांशु कहते हैं, ‘अपूर्वा को रेबल किड के तौर पर जाना जाता है। मैं यह नहीं कह रहा कि वह एक बुरी इंसान है। लेकिन जब आपकी जुबान खराब होती है तो सब कुछ खराब हो जाता है।’
सुधांशु बताते हैं कि शो में वह आशीष विद्यार्थी जैसे सीनियर एक्टर को सम्मान नहीं दे रही थीं। अपूर्वा बातचीत में कहती दिखीं ‘आशीष जाएगा’। अपूर्वा के बात करने के तरीके में रेस्पेक्ट नहीं नजर आती है।
सुधांशु आगे कहते हैं, ‘क्या आशीष जी अपूर्वा के बचपन के दोस्त हैं? लोगों के बारे में बात करने का यह कैसा तरीका है।’
सुधांशु के करियर फ्रंट की बात करें तो वह ‘द ट्रेटर्स’ से पहले सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आए थे। इस सीरियल में उन्होंने वनराज का रोल निभाया था।
सुधांशु सिर्फ एक्टर ही नहीं है, वह एक कमाल के सिंगर भी हैं। वह एक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी रहे हैं।
निया शर्मा-अंकिता लोखंडे का ग्लैमरस लुक, देखें दिन भर की 10 तस्वीरें