अमर उजाला
Sun, 2 March 2025
3 मार्च यानी कल ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि ऑस्कर में जो फिल्में भेजी जाती हैं उसके लिए क्या शर्तें हैं।
इसके लिए सबसे पहला नियम यह है कि जो फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जा रही है उसकी लंबाई कम से कम यानी 40 मिनट होनी चाहिए।
जो फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जा रही है उसका रिजोल्यूशन 1280×720 से कम नहीं होना चाहिए।
जो फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जा रही है, वह एक साल से पुरानी न हो। यानी यह फिल्म पिछले साल 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर की आधी रात के बीच रिलीज हुई हो।
जो भी फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जा रही है, वह 24 या 48 फ्रेम प्रति सेकेंड होनी चाहिए। इसके अलावा फिल्म 33 एमएम या 70 एमएम के प्रिंट में होनी चाहिए।
जो भी फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जा रही है वह रीजनल लैंगवेज में होनी चाहिए। इसके साथ इसका सब-टाइटल अंग्रेजी में होना चाहिए।
दो दिन तक घर में पड़ी रही इस दिग्गज अभिनेत्री की लाश, अभी तक नहीं सुलझा मौत का रहस्य