इन मंदिरों में होती है इन एक्टर्स की पूजा

अमर उजाला

Wed, 26 April 2023

Image Credit : social media
अपने फेवरेट स्टार्स के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं, यहां तक कि अपना प्यार दिखाने के लिए फैंस ने उनके मंदिर ही बनवा दिए हैं
Image Credit : pexels

हंसिका मोटवानी

साउथ में हंसिका मोटवानी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, फैंस ने उनके लिए मदुरई में उनके नाम का मंदिर बनवाया है और यहां उनकी मूर्ति भी लगाई गई है
Image Credit : instagram

This browser does not support the video element.

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी की फिल्म 'प्रेम शिकारम' से साउथ में ममता की फैन फॉलोविंग ऐसी बढ़ गई कि उनके चाहनेवालों ने उनके लिए आंध्र प्रदेश के नेल्लौर में एक मंदिर बनवा दिया
 
Video Credit : instagram

सुपरस्टार रजनीकांत

साउथ के गॉड नाम से फेमस सुपरस्टार रजनीकांत के नाम पर कर्नाटक के कोलार जिले में कोटिलिंगेश्नवर मंदिर में हीं 'सहस्र लिंगम' नामक यह मंदिर बनाया गया है 
 
Image Credit : instagram

सोनू सूद

सोनू सूद ने कोरोना काल में काफी लोगों की मदद की और लोगों के मसीहा बन गए, तेलंगाना के डुब्बा टांडा गांव में सोनू सूद का मंदिर बना है
Image Credit : social media

निधि अग्रवाल

साउथ में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग के चलते दो फिल्में करने के बाद ही 2021 में फैंस ने चेन्नई में निधि अग्रवाल का मंदिर बनवा दिया और उनकी पूजा करने लगे
Image Credit : social media

अक्किनेनी नागार्जुन

टॉलीवुड स्टार अक्किनेनी नागार्जुन के एक फैन ने 1997 में फिल्म 'अन्नमय्या' देखने के बाद अन्नामाचार्य मंदिर का निर्माण करवाया है, इस मंदिर के निर्माण में 22 साल और बनाने में लगभग 1 करोड़ से भी ज्यादा की लागत लगी है

Image Credit : instagram

ब्लैक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में उर्फी को देख फिर चकराया ट्रोल्स का सिर

urfi javed instagram
Read Now