‘छावा’ में अक्षय से पहले ये एक्टर्स कर चुके हैं ट्रांसफॉर्मेशन, पहली नजर में पहचान पाना हुआ मुश्किल

अमर उजाला

Thu, 23 January 2025

Image Credit : यूट्यूब

हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसके अभिनेता सुर्खियों में आ गए, ट्रेलर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है, ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म के एक्टर्स के लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर अक्षय खन्ना का लुक काफी चर्चा में है, फिल्म में उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया है

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म का टीजर जब रिलीज हुआ था तो अक्षय खन्ना को पहली नजर में कोई पहचान ही नहीं पा रहा था, आइए आज ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने फिल्मों के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया

Image Credit : यूट्यूब

आमिर खान

लुक बदलने के मामले में सबसे पहला नाम आमिर खान का नाम आता है, वह ‘गजनी’,’पीके’, ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग लुक में दिखे
Image Credit : यूट्यूब

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान लुक बदलने और ट्रांसफॉर्मेशन में माहिर हैं, उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग लुक अपनाया है, लेकिन ‘फैन’ में उनका लुक देखकर सभी हैरान रह गए थे
Image Credit : यूट्यूब

राजकुमार राव

इस लिस्ट में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है, उन्होंने फिल्म ‘राब्ता’ में 324 साल के आदमी का किरदार निभाया था, फिल्म में उनका लुक देखकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल है
 
Image Credit : यूट्यूब

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन 'धूम 2' में कई लुक में दिखे हैं, इस फिल्म में कभी वह बूढ़े आदमी, कभी औरत के लुक में नजर आए हैं
Image Credit : यूट्यूब

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पा’ साल 2009 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने प्रोजेरिया से पीड़ित 12 साल के लड़के का किरदार निभाया था, उन्होंने इस फिल्म के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखा है
Image Credit : यूट्यूब

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘छपाक’ में एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था, फिल्म में उनके लुक को भी काफी सराहना मिली थी
Image Credit : यूट्यूब

कमल हासन

‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन के लुक को देखकर एक बार तो सभी चौंक गए थे, अभिनेता को पहली नजर में पहचानना मुश्किल था
Image Credit : यूट्यूब

हुमा कुरैशी का दिखा स्टाइलिश अंदाज, प्रज्ञा की खूबसूरती पर फैंस फिदा

इंस्टाग्राम
Read Now