अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
हाल ही में अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा भी की थी। इस लिस्ट में सिर्फ वरुण ही नहीं बल्कि कई स्टार्स हैं जो शूटिंग के वक्त घायल हुए हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 1983 में आई फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पुनीत इस्सर के साथ फाइट सीन शूट करते वक्त चोट लग गई थी। बिग बी को सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था।
शाहरुख खान को भी कई बार फिल्म की शूटिंग के वक्त चोट लग चुकी है। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की शूटिंग के वक्त शाहरुख गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी थी।
अजय देवगन अपनी फिल्म ‘सिंघन अगेन’ के वक्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके कारण कुछ वक्त के लिए उनकी आंखों की रोशनी तक चली गई थी।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी कई बार शूटिंग के दौरान चोट खा चुके हैं। फिल्म ‘बैंग-बैंग’ की शूटिंग के वक्त ऋतिक के सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें कई दिनों तक रेस्ट करना पड़ा था।
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को फिल्म ‘खाकी’ की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।
अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के वक्त चोटिल हो गई थीं। आलिया को कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद वो कई दिन तक शूटिंग नहीं कर पाई थीं।
‘जब गंदी फिल्में बनेंगी तो फ्लॉप तो होंगी ही..’ सलमान ने क्यों कहा अपनी फिल्मों को बेकार?