एक्टिंग के साथ-साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं ये अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद कईं बॉलीवुड अभिनेत्रियां बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुकीं हैं बॉलीवुड से निकल कर एक ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'स्काई इज पिंक' को प्रोड्यूस किया था अनुष्का शर्मा बतौर निर्माता भी अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं, इनमें अनुष्का की 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' काफी हिट रही हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'छपाक' की को-प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ इस फिल्म में मुख्य रोल भी अदा किया था कंगना रणौत भी कईं फिल्में प्रोड्यूस कर चुकीं हैं फिल्म 'ब्लर' की को-प्रोड्यूसर होने के साथ तापसी पन्नू इसमें अभिनय करती हुई भी नजर आईं थी आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' के जरिए प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की थी ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'पैडमेन' को प्रोड्यूस किया था एक्टिंग के साथ-साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं ये अभिनेत्रियां