बॉलीवुड और साउथ सितारों ने दी टीम इंडिया को हिम्मत

अमर उजाला

Mon, 20 November 2023

Image Credit : instagram
फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया की हिम्मत बढ़ाने के लिए बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के तमाम स्टार्स ने पोस्ट कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है
 
Image Credit : social media

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने पोस्ट कर लिखा 'टीम इंडिया की हार से हर कोई दुखी है, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है'
Image Credit : instagram

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने भी टीम इंडिया के लिए अपना सपोर्ट दिखाते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की एक तस्वीर शेयर की 
Image Credit : instagram

विक्की कौशल

विक्की कौशल ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए बेस्ट टीम बताया, आप लोगों पर हमेशा गर्व रहेगा! भारत... भारत!!!.
Image Credit : instagram

ईशा देओल

ईशा देओल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'चाहे कुछ भी हो… हमें आप पर गर्व है! अच्छा खेली टीम इंडिया'
 
Image Credit : instagram

वरुण तेज

साउथ स्टार वरुण तेज ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी लिखा 'पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया द्वारा टीम वर्क और कौशल का शानदार प्रदर्शन, आपने हमारा दिल जीत लिया है और हम हमेशा आपके साथ हैं!!!
Image Credit : instagram

लावण्या

साउथ स्टार वरुण तेज की पत्नी लावण्या ने भी टीम इंडिया को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया 'हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि इस टीम ने क्या और कैसे हासिल किया है
 
Image Credit : instagram

जवानी में बूढ़ी महिला की भूमिका में छा गईं ये हसीनाएं

social media
Read Now