फिल्मों में एंट्री से पहले आर्मी में नौकरी कर चुके हैं ये सितारे
अमर उजाला
Sat, 22 April 2023
Image Credit : social media
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता और सिंगर्स हैं जो बॉलीवुड का रुख करने से पहले सेना में सेवाएं दे चुके हैं
Image Credit : social media
गूफी पेंटल
टीवी के सबसे मशहूर शो महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके हैं, इंडियन आर्मी की आर्टिलरी विंग में उन्होंने दो साल तक काम भी किया था
Image Credit : social media
रुद्राशीष मजूमदार
फिल्म जर्सी और छिछोरे में अहम किरदार निभा चुके रुद्राशीष मजूमदार फिल्मों में एंट्री से पहले इंडियन आर्मी में बतौर मेजर काम कर रहे थे
Image Credit : social media
आनंद बख्शी
आनंद बख्शी के लिखे गीत आज भी लाखों करोड़ों लोगों के पसंदीदा हैं, आनंद फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने से पहले करीब दो साल तक रॉयल इंडियन नेवी में एक कैडेट के तौर पर काम कर चुके थे
Image Credit : social media
ए.आर रहमान
गोल्डन ग्लोब से लेकर कई नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके संगीतकार ए.आर रहमान पायलट के तौर पर रॉयल इंडियन एयर फोर्स में काम कर चुके हैं
Image Credit : instagram
मोहनलाल
सुपर स्टार मोहनलाल को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था