इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं ये बॉलीवुड सितारे 2024 की शुरुआत में आमिर खान की बेटी आइरा खान आज नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी, इसके अलावा कई स्टार्स भी इस साल शादी कर सकते हैं तमन्ना और विजय भी काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि तमन्ना और विजय इस साल यानी 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं रकुल और जैकी भगनानी की शादी के वेन्यू से लेकर डेट तक सामने आ गई है, रिपोर्ट के मुताबिक रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी कर सकते हैं रश्मिका और विजय देवरकोंडा गुपचुप अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं, खबरों के मुताबिक दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं मलाइका पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, ऐसा माना जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन इस साल शादी कर सकते हैं सबा आजाद और ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें काफी टाइम से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार सबा और ऋतिक इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं, ऐसा माना जा रहा है कि अदिति और सिद्धार्थ इस साल शादी कर सकते हैं bollywood clebs wedding 2024