अमर उजाला
Sat, 22 July 2023
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने प्यार और शादी के खातिर धर्म की परवाह भी नही की
टार्जन द वंडर कार' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी की
शाहरुख खान और गौरी ने भी प्यार की खातिर धर्म की दीवार तोड़ने की परवाह नही की, शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच का प्यार टूट है और बाकी लोगों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है
करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी एक-दूसरे से धर्म के बंधन को तोड़ कर शादी की, इन्होंने धर्म को अपनी रिश्ते के बीच में नहीं आने दिया
रितेश देशमुख जहां एक मराठी हिंदू हैं, वही जेनेलिया डिसूजा कैथोलिक परिवार से नाता रखती हैं, इन दोनों ने मजहब की दीवारों को तोड़ते हुए शादी रचा ली
सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी धर्म के बंधनों को तोड़ते हुए शादी के रिश्ते में बंध गए थे
8 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद धर्म के बंधनों को तोड़ते हुए मनोज बाजपेयी और शबाना रजा उर्फ नेहा ने 2006 में शादी कर ली थी
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पर्दे पर निभाए मेल किरदार