कैंसर को मात दें कर जिंदगी की जंग जीते हैं ये बॉलीवुड सितारे
अमर उजाला
Wed, 3 January 2024
Image Credit : social media
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जो कैंसर की बीमारी का शिकार हुए, इनमें से कुछ तो हमें अलविदा कह गए लेकिन कई सितारों ने हिम्मत, हौसले और जज्बे से कैंसर को मात दें कर जिंदगी की जंग जीती है
Image Credit : social media
मनीषा कोइराला
मनीषा कोइराला को 2012 में अपने ओवरी कैंसर के बारे में पता चला था, इसके बाद उन्होंने इस बीमारी से लंबे समय तक लड़ाई लड़ी और अंत में जीत हासिल की
Image Credit : instagram
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को 2018 में अपने मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने विदेश जाकर इसका इलाज शुरू कर दिया और अंत में जीत हासिल की
Image Credit : instagram
किरण खेर
किरण खेर को भी 2021 में अपने ब्लड कैंसर के बारे में पता चला था, जिसके तुरंत बाद उन्होंने कैंसर से डटकर मुकाबला किया और इस जंग को जीतने में कामयाब रहीं
Image Credit : social media
महिमा चौधरी
महिमा चौधरी भी ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो चुकी हैं, लगभग तीन-चार महीने के इलाज के बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी
Image Credit : instagram
लीसा रे
लीसा रे भी साल 2009 में 'मल्टीपल माइलोमा' नाम के कैंसर से डाइग्नोज हुईं थी, साल 2010 में लीसा ने स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर इस कैंसर के खिलाफ जंग जीत ली थी
Image Credit : instagram
संजय दत्त
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी फेफड़ों के खतरनाक कैंसर को मात दे चुके हैं
Image Credit : instagram
मिस इंडिया से पायलट बन गुल ने आसमान पर भी किया कब्जा